Explore

Search

May 31, 2026 2:13 pm

गोरेयाकोठी : एसपी ने किया गोरेयाकोठी थाने का औचक निरीक्षण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी (सिवान)। सोमवार को एसपी अमितेश कुमार ने गोरेयाकोठी थाना का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी क्षेत्र में मौजूद थे। एसपी ने थाना परिसर में अवर निरीक्षक सुभाष चंद्र सिंह से कई जानकारियां प्राप्त कीं और थाना के विभिन्न पंजियों की जांच की।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को अनुशासित आचरण अपनाने और पासपोर्ट से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा करने पर जोर दिया। साथ ही अपराध और शराब से संबंधित गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, नियमित गश्त करने और वाहन जांच अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया।

एसपी के निरीक्षण से बाजार और स्थानीय क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बन गया। लोग इसे प्रशासनिक सख्ती और पुलिस सुधार की दिशा में एक अहम कदम मान रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर