Explore

Search

July 26, 2026 12:31 pm

गोरेयाकोठी: आक्रोश मार्च निकाल गृहमंत्री का पुतला दहन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जिला कांग्रेस पार्टी और वाम दलों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गोरेयाकोठी प्रखंड के जगदीशपुर बाजार पर आक्रोश मार्च निकाला गया और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. विद्यु शेखर पांडेय ने किया।

कार्यकर्ताओं ने बाजार में नारेबाजी करते हुए “अमित शाह को बर्खास्त करो” और “बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा” जैसे नारे लगाए। पुतला दहन के बाद एक सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ध्रुव लाल प्रसाद ने की।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिसने देश को संविधान दिया और दलितों को समानता का अधिकार दिलाया, उस बाबा साहेब आंबेडकर का संसद में अपमान किया जा रहा है। डॉ. के एहतेशाम ने कहा कि भाजपा संविधान और आंबेडकर दोनों से नफरत करती है, और संसद में उनका असली चेहरा उजागर हो गया है।

इस आक्रोश मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम में सुजीत कुशवाहा, तारकेश्वर यादव, नबी रसूल अंसारी, संतोष पांडेय, लाल बाबू खरवार, इंदु देवी, ब्रिज किशोर सिंह, बिंदेश्वरी साह, गणेश राम, प्रभुनाथ प्रसाद, छोटे लाल साहनी, सत्यनारायण महाराज, शफी अहमद, उमा यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर