Explore

Search

March 4, 2026 7:39 am

गोरेयाकोठी : अपहृता को पुलिस ने प्रेमी संग महाराष्ट्र से किया बरामद

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी (सिवान): बसंतपुर थाना क्षेत्र से कथित रूप से अपहृत एक महिला को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से अपने प्रेमी के साथ बरामद किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि महिला की मां ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महिला की लोकेशन पुणे में मिलने के बाद 5 दिसंबर को पुलिस टीम का गठन किया गया।

इस टीम में सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार, हेमलाल प्रसाद, महिला सिपाही रजनी कुमारी और प्रीति मिश्रा शामिल थे। पुणे पहुंचने के बाद टीम ने महिला को उत्तर प्रदेश के मऊ निवासी उसके प्रेमी रोहित कुमार के साथ बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसकी और रोहित की दोस्ती हुई थी।

महिला के दो बच्चे भी हैं और उसे मेडिकल जांच और बयान के लिए न्यायालय भेजा गया। वहीं, रोहित कुमार को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर