Explore

Search

April 15, 2026 11:24 pm

गोपालगंज : विधायक पप्पू पांडेय को सरगर्मी से तलाश रही पुलिस,कई ठिकानों पर पुलिस की बड़ी रेड

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • गोपालगंज में जेडीयू विधायक के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
  • 200 पुलिसकर्मी और 50 वाहनों के साथ चलाया गया अभियान
  • जमीन कब्जा और फर्जी दस्तावेज मामले में कार्रवाई तेज
  • विधायक और उनके भाई फरार, गैरजमानती वारंट जारी।

गोपालगंज: जिले में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को पुलिस ने तुलसिया स्थित उनके आवास और हथुआ पेट्रोल पंप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान करीब 200 पुलिसकर्मियों और 50 वाहनों की टीम ने पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जमीन कब्जा और फर्जी दस्तावेज के जरिए भू-माफिया को संरक्षण देने के आरोपों से जुड़े मामले में की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना समेत अन्य संभावित ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि विधायक पप्पू पांडेय फिलहाल फरार हैं। उनके भाई सतीश पांडेय की भी पुलिस को तलाश है। दोनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने दबिश तेज कर दी है।
इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग खुद एसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इलाके में पुलिस की भारी मौजूदगी के कारण माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना हुआ है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर