Explore

Search

February 4, 2026 6:30 am

गोपालगंज : फ्लाइट में यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

स्वराज सिंह

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ पर शुक्रवार सुबह एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी आसिफ अंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसिफ ने पानी पिया और अचानक अचेत हो गए।

घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4825 की है, जो सुबह 8:10 बजे लैंड हुई। लैंडिंग के बाद जब आसिफ ने अपनी सीट बेल्ट नहीं खोली और खाने की प्लेट को भी नहीं छुआ, तब क्रू मेंबर्स को शक हुआ। जब फ्लाइट अटेंडेंट उनकी सीट की सफाई करने पहुंचे, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

जानकारी के अनुसार, आसिफ 20 मार्च को सऊदी अरब से दिल्ली आए थे और 21 मार्च को दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान फ्लाइट में उनकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ पर शुक्रवार सुबह एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के जलालपुर नीचेउवा पाण्डेय टोला निवासी आसिफ़ दौला अंसारी (उम्र 52 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय वकील अंसारी के पुत्र थे और उनके परिवार में दो बेटे व तीन बेटियां हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसिफ़ ने पानी पिया और अचानक अचेत हो गए। घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4825 की है, जो सुबह 8:10 बजे लखनऊ पहुंची। लैंडिंग के बाद जब आसिफ़ ने अपनी सीट बेल्ट नहीं खोली और खाने की प्लेट को भी नहीं छुआ, तब क्रू मेंबर्स को शक हुआ। जब फ्लाइट अटेंडेंट उनकी सीट की सफाई करने पहुंचे, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

जानकारी के अनुसार, आसिफ़ 20 मार्च को सऊदी अरब से दिल्ली आए थे और 21 मार्च को दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान फ्लाइट में उनकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर