Explore

Search

March 21, 2026 6:29 pm

गोपालगंज : ड्रिल मशीन में करंट आने से मजदूर की मौत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

विशंभरपुर गांव में हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सीवान। गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ड्रिल मशीन में करंट आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घायल अवस्था में मजदूर को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृत मजदूर की पहचान गोपालगंज के ललहादपुर गांव निवासी ओम प्रकाश शर्मा के पुत्र सोनू कुमार शर्मा के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार सुबह विशंभरपुर गांव में स्थित एक आरा मशीन पर सोनू कटाई का काम कर रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण ड्रिल मशीन में करंट आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। गोपालगंज अस्पताल दूर होने के कारण उसे इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसर गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर