Explore

Search

August 5, 2026 11:23 am

गुठनी : हृदयगति रुकने से कोढ़वलिया के वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

ललित बस स्टैंड परिसर में अचानक बिगड़ी तबीयत, मौके पर ही हुई मौत

  • गुठनी के कोढ़वलिया निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की मौत
  • सिवान के ललित बस स्टैंड में अचानक बिगड़ी तबीयत
  • हृदयगति रुकने से हुई मौत की आशंका
  • सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर, परिवार में कोहराम

गुठनी (सिवान): गुठनी थाना क्षेत्र के कोढ़वलिया गांव निवासी 65 वर्षीय कृष्णकांत नाथ तिवारी की सोमवार की दोपहर सिवान शहर स्थित ललित बस स्टैंड परिसर में हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वे किसी निजी कार्य से सिवान गए हुए थे। इसी दौरान ललित बस स्टैंड परिसर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों द्वारा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रसारित की गई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कृष्णकांत नाथ तिवारी मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर