Explore

Search

August 5, 2026 1:20 pm

गुठनी : हवन, पूजन व भंडारे के साथ श्रीराम कथा की पूर्णाहुति

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुठनी (सिवान): प्रखंड के योगियाडीह स्थित हेमेश्वर परम् धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा की पूर्णाहुति शनिवार को हवन, पूजन व भंडारे के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया

मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार पांडेय व कुसुम बाबा ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान से वातावरण शुद्ध होता है और प्राणियों में सद्भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि मंदिर स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष श्रीराम कथा या भागवत कथा का आयोजन किया जाता है और अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है

मंदिर के निर्माण से लेकर सभी आयोजनों में क्षेत्रीय लोगों का विशेष सहयोग रहता है। गांव के लोग तत्परता से आयोजन में अपना योगदान देते हैं

इस धार्मिक अनुष्ठान में विनोद सिंह, अभिषेक दुबे, श्यामनारायण सिंह, शैलेंद्र दुबे, बादशाह सिंह, अजय दुबे समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर