✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
गुठनी (सिवान): थाना क्षेत्र के गुठनी- मवैरा मुख्य मार्ग पर टेकनिया कुट्टी के समीप शुक्रवार की देर शाम स्कार्पियो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर एक बाइक सवार युवक का अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण यह प्रयास असफल हो गया।
मृतक की पहचान बेलौर निवासी रवींद्र यादव के पुत्र दीपक यादव के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि दीपक अपनी बाइक से मैरवा जा रहा था, तभी स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और फायरिंग करने लगे। गोली की आवाज सुनकर दीपक बाइक सहित सड़क के किनारे गड्ढे में गिर पड़ा।
बदमाशों ने दीपक को पिस्टल के बल पर स्कार्पियो में बैठाया और उसे ले जाने लगे। इस दौरान दीपक के साथ जा रहे दो अन्य युवकों ने डायल 112 और गुठनी थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी शुरू कर दी।
सुरक्षा बल के कड़ी घेराबंदी में बदमाश बौना चट्टी के पास दीपक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दीपक को सुरक्षित बरामद किया और उसे उसके स्वजनों के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

