Explore

Search

March 12, 2026 8:46 pm

गुठनी: सिद्धांत ने यूपीएससी-सीडीएस परीक्षा में पाई सफलता

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

333वीं रैंक हासिल कर बने लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुठनी (सीवान): गुठनी बाजार निवासी रामसागर गुप्ता के पुत्र सिद्धांत सागर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में 333वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। सिद्धांत की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

परिजनों ने बताया कि सिद्धांत अपने माता-पिता और भाई के साथ राजस्थान के बाड़मेर में रहते हैं। उन्होंने जेईआरटी विश्वविद्यालय, राजस्थान से अभियांत्रिकी में स्नातक किया है। इसके साथ ही वे विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम के कप्तान भी रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उनकी स्कूली शिक्षा बाड़मेर केंद्रीय विद्यालय से हुई है।

सिद्धांत ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि – अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठा और आत्मविश्वास बनाए रखें, नकारात्मकता को अपने आसपास न आने दें और कठोर परिश्रम व लगन से सफलता सुनिश्चित करें।

सिद्धांत की सफलता पर उन्हें नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश गुप्ता, डॉ. मुकुल वर्मा, डॉ. राजीव कुमार वर्मा, मुकेश बर्णवाल, पूर्व मुखिया ध्रुव चौधरी, दिलीप गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद समरजीत सिंह, अमर शर्मा, मनोज गुप्ता, मुंशी मियां, दिलीप जायसवाल समेत कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर