✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
गुठनी में बस की चपेट में आई दो छात्राएं, गोरखपुर में इलाज के दौरान राबिया की मौत
गुठनी (सिवान)। गुठनी-दरौली-मांझी पथ पर बरपलिया गांव के पास 12 मार्च को निजी बस से कुचलकर घायल हुई दो छात्राओं में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतका की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया निवासी राबिया खातून के रूप में हुई है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार की रात उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, राबिया खातून और बरपलिया निवासी रफीक अंसारी की पुत्री आयशा खातून 12 मार्च को विद्यालय जा रही थीं। तभी दरौली की ओर से आ रही एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इलाज के दौरान दम तोड़ा
- घायल छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
- इलाज के दौरान बुधवार की रात राबिया खातून की मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया।
नाना के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई
बताया जाता है कि राबिया खातून बरपलिया गांव में अपने नाना शाह मुहम्मद अंसारी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।

