Explore

Search

March 15, 2026 4:05 pm

गुठनी : श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, माहौल भक्तिमय

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुठनी (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित योगियाडीह के हेमेश्वर परम् धाम श्रीरामजानकी मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के लिए गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर गुठनी बाजार, तेनुआ मोड़, गुठनी चौराहा, माटी कोड़वा और बलुआ बाजार होते हुए ग्यासपुर स्थित सरयू नदी तट पहुंची। वहां साधु-संतों और ब्राह्मणों द्वारा गंगा पूजन के साथ जल भरने की रस्म अदा की गई। इसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

कलश यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान, हर-हर महादेव, जय गणेश और जय माता दी के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

योगियाडीह स्थित योगी बाबा मंदिर परिसर में स्थापित श्रीराम दरबार की वर्षगांठ के मौके पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ में कथा वाचन के लिए कथावाचिका अनुराधा तिवारी पधारी हैं, जो प्रतिदिन शाम को श्रीराम कथा का वाचन करेंगी।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ कुसुम बाबा, भोजपुरी गायक अभिषेक अभिनय, बादशाह सिंह, शैलेंद्र दुबे, संजय सिंह, अजय दुबे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर