Explore

Search

March 6, 2026 4:26 am

गुठनी : श्रीकरपुर चेकपोस्ट का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

वाहन जांच तेज करने और संदिग्धों पर नजर रखने के दिए निर्देश
सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने तीन मार्च की रात गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एसपी ने बताया कि गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीकरपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर ड्यूटी प्वाइंट, वाहन जांच की प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा।
एसपी ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी जरूरी है। इसलिए सभी पुलिसकर्मियों को पूरी गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर