Explore

Search

March 15, 2026 6:43 pm

गुठनी : शराब बेचने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: गुठनी थाना क्षेत्र के पांडेयपार गांव में शराब बेचने से मना करने पर आरोपी ने एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। इस मामले में घायल रमेश गोंड की पत्नी शीला देवी ने एससी-एसटी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शीला देवी ने अपने आवेदन में बताया कि एक जनवरी की शाम को मैरिटाड गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र रिशु सिंह उनके घर में घुस आया और शराब बेचने को लेकर जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने कहा कि “तुम लोग शराब क्यों नहीं बेच रहे हो?”

जब शीला देवी के पुत्र अभिषेक कुमार, पुत्री चांदनी कुमारी, चंदा कुमारी और बहु आशा देवी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें भी गाली गलौज और मारपीट की। आरोपी ने परिवार को जेल भेज देने की धमकी भी दी और घर में खड़ी बाइक को तोड़ दिया। इसके अलावा, उसने शीला देवी की पुत्री के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर