Explore

Search

July 26, 2026 11:26 am

गुठनी: रामनवमी शोभायात्रा में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने दिए दिशा-निर्देश

गुठनी (सीवान) : रामनवमी शोभायात्रा को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने की, जिसमें थानाध्यक्ष विकास कुमार ने सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और उनके पालन की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शोभायात्रा के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बैठक में बीडीओ डॉ. संजय कुमार ने कहा कि शोभायात्रा को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ निकालने की व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी आयोजकों के साथ रहेगा, लेकिन सरकार के गाइडलाइन का पालन अनिवार्य होगा।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा को छोटे साउंड बॉक्स, स्पीकर, रथ, झांकी और गाजे-बाजे के साथ निकालने की सहमति जताई। इस अवसर पर हरिश्चंद्र जायसवाल, कमोद नारायण सिंह, गणेश मद्देशिया, दिलीप गुप्ता, नरेंद्र मोहन वर्मा, राजनाथ राम, रवींद्र पासवान, अमित चतुर्वेदी, उदय राम, अनिल पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर