✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
गुठनी (सिवान): प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बुलबुल की लड़ाई का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल तीन टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें ग्यासुद्दीन अंसारी, आफताब अंसारी और चुन्नू हाशमी की टीम शामिल थी। इस रोमांचक मुकाबले में चुन्नू हाशमी की टीम ने 10-01 से मैच जीत लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह लड़ाई एक पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसे ग्रामीण हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हर साल मनाते हैं। इस आयोजन में प्रखंड के बलुआ, बसुहारी, खड़ौली, खिरौली, किशनपुरा, गुठनी, सरेयां, गोहरुआ, सोनहुला, सोहगरा, टड़वा, सेमाटार सहित दर्जनों गांवों से लोग बड़ी संख्या में आते हैं।
इस दौरान, बुलबुल को एक-एक करके मैदान में उतारा जाता है और कुल चार से छह टीमें इसमें भाग लेती हैं। प्रत्येक टीम के पास चार से छह बुलबुल होती हैं। इस साल भी इस परंपरा का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

