Explore

Search

August 5, 2026 1:58 pm

गुठनी : मकर संक्रांति को लेकर पदाधिकारियों ने लिया घाटों का जायजा

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुठनी: प्रखंड के ग्यासपुर सरयू नदी घाट और दरौली के पंचमंदिरा घाट पर मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करेंगे।

पदाधिकारियों ने इन घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ डॉ. विकास कुमार ने बताया कि ग्यासपुर घाट पर पुलिस और गोताखोरों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है और स्थानीय लोगों को गहरे पानी में स्नान न करने की सलाह दी गई है।

इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं को भी सुनिश्चित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर