✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
झझौर गांव की घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सभी नामजद अभियुक्त जेल भेजे गए
• 18 अप्रैल को पैसे के विवाद में युवक को मारी गई गोली
• घायल का सदर अस्पताल में इलाज, स्थिति सामान्य
• गुठनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने की कार्रवाई
• चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत झझौर गांव में पैसा लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक को गोली मार दी गई। घटना 18 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है, जब दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।
जानकारी के अनुसार, द्वितीय पक्ष के लोगों ने अमरेन्द्र सिंह (पिता–बैधनाथ सिंह), निवासी झझौर को पैर में गोली मार दी। घायल को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुठनी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
इस मामले में पीड़ित के आवेदन के आधार पर गुठनी थाना कांड संख्या 135/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद चार अभियुक्तों—सजीवन मांझी, जगलाल मांझी, दीपक मांझी एवं सत्यप्रकाश (सभी निवासी झझौर)—को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में गुठनी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें निरंजन कुमार, मो. मशहूर आलम, रंजीत कुमार, रीता देवी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि सिवान पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार तत्पर है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

