Explore

Search

March 12, 2026 2:05 am

गुठनी : दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गुठनी थाना पुलिस की कार्रवाई, नामजद अभियुक्तों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

• 10 मार्च को दहेज हत्या का मामला दर्ज
• ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या का आरोप
• कुरमौली गांव से महिला सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
• पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुठनी थाना क्षेत्र के कुरमौली गांव निवासी अनिल यादव और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 10 मार्च को गुठनी थाना में थानाध्यक्ष को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में आवेदक ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आवेदन के आधार पर गुठनी थाना कांड संख्या 94/26, दिनांक 10 मार्च के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 80/3(5) तथा दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गुठनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सुनिल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन कुमार, पंकज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजनंदनी कुमारी सहित गुठनी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर