Explore

Search

April 19, 2026 2:05 pm

गुठनी : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूली बस क्षतिग्रस्त, छह छात्र घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • गुठनी-दरौली मार्ग पर ट्रेलर ने स्कूल बस में मारी टक्कर
  • बस में सवार छह छात्र हुए घायल
  • ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
  • पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया

गुठनी (सिवान): थाना क्षेत्र के सेलौर गांव के समीप गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने निजी स्कूल की बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार छह छात्र आंशिक रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरौली की ओर से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चला गया और सामने से आ रही स्कूल बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और कई बच्चे घायल हो गए।
घटना के बाद बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी मदद की।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई निरंजन कुमार और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायल छात्रों में गोल्डन यादव, नैतिक कुशवाहा, अरशद कमर, पीयूष यादव, मोहित यादव और जाहिद अंसारी शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, सभी छात्र फिलहाल सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जांच जारी है और ट्रेलर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर