Explore

Search

March 10, 2026 10:18 pm

गुठनी गोलीकांड: एसपी पूरन कुमार झा ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गुठनी थाना क्षेत्र के चकिया गांव नहर के पास हुई गोलीबारी की घटना
• बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सुनील सिंह को मारी गोली
• एसपी पूरन कुमार झा ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
• मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस पदाधिकारियों को दिए निर्देश

गुठनी (सिवान): गुठनी थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सात मार्च की शाम गुठनी थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के चकिया गांव नहर के पास दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने सुनील सिंह नामक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है।
सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले का निरीक्षण किया। घायल सुनील सिंह को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में गुठनी थाना में कांड दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। सूचना प्राप्त होने के बाद उन्होंने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

वहीं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ गौरी कुमारी तथा डीआइयू के विनोद सिंह मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर