Explore

Search

May 30, 2026 7:25 pm

गुठनी : किसान चौपाल में किसानों को दी गई जैविक खेती की जानकारी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुठनी प्रखंड के देवरिया और खड़ौली में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा विश्व मृदा दिवस के अवसर पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती और आधुनिक वैज्ञानिक विधियों से खेती करने की जानकारी दी गई।

कृषि समन्वयक नित्यानंद तिवारी ने किसानों को खेतों में रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से मिट्टी प्रदूषित हो रही है, जिससे खेत ऊसर बन रहे हैं और उपज में कमी आ रही है।

विश्व मृदा दिवस के मौके पर किसानों को मिट्टी को प्रदूषण से बचाने के लिए शपथ दिलाई गई। अभिषेक यादव ने वैज्ञानिक विधियों से खेती के तरीके बताए, जिसमें बीज का उपचार, बोने की विधि, समय से सिंचाई और निराई-गुड़ाई की जानकारी दी। वहीं, एटीएम रामप्रताप चंद ने बागवानी और सामूहिक खेती के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर