Explore

Search

August 5, 2026 11:22 am

गुठनी का सिद्धांत सागर बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

• यूपीएससी जीडीएस परीक्षा पास कर अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी से हुआ पास आउट
• चेन्नई में पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय सेना की लाइट कैवेलरी रेजिमेंट में हुआ शामिल
• पंजाब में हुई पहली तैनाती, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल
• माता-पिता ने पासिंग आउट परेड में शामिल होकर बेटे की उपलब्धि पर जताया गर्व

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पासिंग आउट परेड में शामिल होकर माता-पिता ने महसूस किया गौरव

गुठनी (सिवान) : गुठनी नगर पंचायत निवासी रामसागर गुप्ता के पुत्र सिद्धांत सागर ने यूपीएससी जीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के साथ भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कदम रखा। उन्हें लाइट कैवेलरी रेजिमेंट में नियुक्ति मिली है और उनकी पहली पदस्थापना पंजाब में हुई है।
चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड में उनके माता-पिता भी शामिल हुए और बेटे की इस उपलब्धि पर गौरव महसूस किया। सिद्धांत की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
सिद्धांत सागर की स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जलिपा कैंट से हुई। छात्र जीवन में ही उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। स्कूल के दिनों में वे कक्षा पर्यवेक्षक और फुटबॉल टीम के कप्तान भी रहे, जिससे उनके अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन हुआ।
उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने चेन्नई स्थित प्रतिष्ठित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया।
पासिंग आउट परेड में बेटे के साथ शामिल होने पर उनके पिता रामसागर गुप्ता और माता सुनीता गुप्ता ने कहा कि यह क्षण उनके परिवार, गांव और समाज के लिए गर्व का विषय है।
सिद्धांत सागर की इस उपलब्धि पर डॉ. राजीव कुमार वर्मा, डॉ. मुकुल कुमार वर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन राजेश गुप्ता, वासुदेव शर्मा, शिवसागर गुप्ता सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर