Explore

Search

May 1, 2026 2:20 pm

गुठनी : एसपी ने किया श्रीकलपुर चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेक पोस्ट पर मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमितेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया और ड्यूटी के प्रति पूरी मुस्तैदी बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया।

निरीक्षण के उपरांत चेक पोस्ट से लौटते समय एसपी ने गुठनी थाना का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की और इनके शीघ्र निपटारे के लिए निर्देश जारी किए। एसपी ने थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से सर्दी के मौसम में सतर्क रहने और अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उप निरीक्षक (पुअनि) गणेश चौहान, पंकज कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर