✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर बाजार के समीप गुठनी-मैरवा मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर में एक आटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कुत्ता और बाइक सवार को बचाने के प्रयास में आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे आटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में गुठनी बाजार निवासी इकबाल आलम के पुत्र बंटी आलम (22) और बलुआ निवासी घनश्याम विश्वकर्मा के पुत्र अभय विश्वकर्मा (24) शामिल हैं। अन्य घायलों की पहचान नहीं हो सकी।
घटना के अनुसार, आटो मैरवा की ओर जा रहा था, तभी जतौर बाजार के पास सड़क पर अचानक एक बाइक सवार और कुत्ता आ गए, जिसे बचाने के दौरान आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आटो तेज गति से था और पलटने के बाद चार-पांच मीटर तक खिसकते हुए चला गया।
घायलों में दो की स्थिति गंभीर थी, जबकि अन्य हल्की चोटों के कारण अन्य वाहन से अपने गंतव्य पर चले गए, जिनकी पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आटो को जब्त कर लिया।

