सिवान : कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे पार्टी के पदाधिकारियों संग मंत्री ने की बैठक
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
जसौली में 20 जून को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों का लिया गया जायजा, व्यवस्था प्रभारियों को दिए गए दिशा-निर्देश
सिवान : पचरूखी थाना क्षेत्र के जसौली खर्ग गांव में 20 जून को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की।
बैठक में मंत्री ने कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे सभी पार्टी पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी को निर्धारित जिम्मेदारियों का पालन गंभीरता से करना होगा। मंत्री ने यह भी बताया कि हर व्यवस्था के लिए पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग प्रभारी बनाया गया है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।
मंत्री ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, यातायात, आगंतुकों की सुविधा और स्वागत व्यवस्था की भी समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

