Explore

Search

March 4, 2026 2:36 pm

महाराजगंज : उपचुनाव : नामांकन वापसी के बाद जिला परिषद के 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

महाराजगंज : उपचुनाव : नामांकन वापसी के बाद जिला परिषद के 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जिला परिषद क्षेत्र संख्या 31 के उपचुनाव में नहीं हुआ कोई नाम वापसी, 26 जून को होगा चुनाव चिह्न आवंटन

महाराजगंज (सिवान) : जिला परिषद क्षेत्र संख्या 31 के उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बुधवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी, लेकिन किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इस तरह कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

सहायक निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपचुनाव के लिए जिन 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, वे अब अंतिम रूप से चुनावी मुकाबले में शामिल रहेंगे।

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में चंदन कुमार, गणेश चंद्र बाल, रामानंद राम, शंकर मांझी, मंगल मांझी, अजय मांझी, कुलदीप मांझी, बैरिस्टर राम, गोपालजी अकेला, अक्षयलाल राम और अभिषेक कुमार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 26 जून को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद प्रचार अभियान जोर पकड़ने की संभावना है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर