Explore

Search

August 5, 2026 10:33 am

आसांव और दरौली पुलिस ने 25 हजार लीटर शराब किया विनष्ट

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान जिले में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। रविवार की शाम दरौली थाना पुलिस ने डुमरहर गांव के दियारा क्षेत्र में छापेमारी करते हुए तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर 15 हजार लीटर शराब विनष्ट कर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शराब बनाने वाले सभी धंधेबाज पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।

इसी तरह, असांव थाना क्षेत्र के मनियर टुकड़ा नंबर एक में सिवान एलटीएफ प्रभारी अमरजीत कुमार के नेतृत्व में असांव पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए करीब 10 हजार लीटर शराब नष्ट की गई। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई से पहले ही शराब धंधेबाज फरार हो चुके थे।

छापेमारी दल में एसआई मिथलेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, चौकीदार रामेश्वर यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर