Explore

Search

March 25, 2026 1:53 am

आम्रपाली एक्सप्रेस में फर्जी आईडी पर यात्रा कर रहे शहाबुद्दीन व मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

विशेष टिकट जांच अभियान में खुलासा, आरपीएफ ने की कार्रवाई

  • 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस में पकड़े गए दो यात्री
    फर्जी आईडी से कर रहे थे यात्रा, आधार कार्ड में छेड़छाड़
  • छपरा में उतारकर सिवान आरपीएफ को किया सुपुर्द
  • विशेष टिकट जांच अभियान के तहत हुई कार्रवाई

सिवान: विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस में फर्जी आईडी पर यात्रा कर रहे दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। छपरा आईसीपी के उप मुख्य टिकट निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़कर सिवान आरपीएफ के हवाले कर दिया।

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में पूरे मंडल में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत छपरा, बलिया, मऊ, सिवान, थावे, देवरिया सदर, वाराणसी और बनारस समेत कई स्टेशनों पर विशेष टीमों को तैनात किया गया है।
मंगलवार को छपरा आईसीपी के उप मुख्य टिकट निरीक्षक सुधाकर मिश्रा द्वारा आम्रपाली एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एस-1 कोच में बर्थ संख्या 34, 35, 37 और 38 पर यात्रा कर रहे यात्रियों के पीएनआर संख्या 6366072252 की जांच की गई।
जांच में सामने आया कि यात्रियों ने फर्जी आईडी का उपयोग किया है। एक यात्री का वास्तविक नाम शहाबुद्दीन है, जो कौशर अली के नाम पर यात्रा कर रहा था, जबकि दूसरे यात्री का असली नाम मोहम्मद आसिफ है, जो मोहम्मद अब्दुल हक के नाम पर सफर कर रहा था। दोनों के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर फर्जी आईडी तैयार की गई थी।
आईडी मिलान के बाद दोनों को फर्जी घोषित कर छपरा जंक्शन पर उतार लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सौंप दिया गया। आरपीएफ ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध और सही पहचान पत्र का ही उपयोग करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर