Explore

Search

August 4, 2026 6:13 am

आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन

राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों में एक थे, पूर्व IPS और महावीर मंदिर न्यास के सचिव भी थे

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों में से एक, आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह 74 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचाने में असफल रहे।

आचार्य किशोर कुणाल का जीवन परिचय:
किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को हुआ था। वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी रहे। वीपी सिंह की सरकार के दौरान केंद्र सरकार ने उन्हें विश्व हिंदू परिषद और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के बीच मध्यस्थता के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किया था।

 

पारिवारिक संबंध:
किशोर कुणाल बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के समधी भी थे। अशोक चौधरी की बेटी शांभवी की शादी उनके बेटे सायण कुणाल से हुई है।

शोक संदेश:
आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने गहरा शोक प्रकट किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर