Explore

Search

March 22, 2026 7:13 am

आंदर: 24 मतदान केंद्र पर 13 हजार 993 मतदाता

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सीवान): चौथे चरण में एक दिसंबर को होनेवाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि इस चुनाव के लिए सात पैक्स के तहत 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 13,993 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इसमें अर्कपुर पंचायत के तीन मतदान केंद्र पर 1,798 मतदाता, बलिया पंचायत के चार मतदान केंद्र पर 2,284 मतदाता, जयजोर पंचायत के चार मतदान केंद्र पर 2,435 मतदाता, जमालपुर पंचायत के चार मतदान केंद्र पर 2,255 मतदाता, खेढ़ांय पंचायत के तीन मतदान केंद्र पर 1,910 मतदाता, पतार पंचायत के तीन मतदान केंद्र पर 1,596 मतदाता, और सहसरांव पैक्स में तीन मतदान केंद्र पर 1,715 मतदाता अपने मत देंगे।

निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि भवराजपुर, असांव और मानपुर पैक्स के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रत्याशी निर्विरोध हो गए हैं। कुल मिलाकर सात पैक्स में 62 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 15 अध्यक्ष पद के और 47 कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार शामिल हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर