Explore

Search

August 5, 2026 10:32 am

असांव: हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पुलिस ने मनिया पुल के पास की छापेमारी, कट्टा व गोली के साथ बदमाश गिरफ्तार

असांव थाना पुलिस ने शनिवार को मनिया पुल के समीप छापेमारी कर एक बदमाश को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान छितनपुर निवासी रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा, एक गोली, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे रविवार को न्यायालय भेज दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष के निर्देश पर एसआई मैनेजर सिंह पुलिस टीम के साथ मनिया पुल के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान लोहगाजर गांव से एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा। पुलिस ने संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली तो उसकी कमर से एक कट्टा बरामद हुआ। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे असांव थाना ले जाया गया।

थाना अध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा था या नहीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर