Explore

Search

June 20, 2026 10:25 am

आंदर : सुप्तावस्था में निजामुद्दीन साईं की गोली मारकर हत्या

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): थाना क्षेत्र के गायघाट में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने सुप्तावस्था में एक वृद्ध को गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गायघाट निवासी निजामुद्दीन साईं (70) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, निजामुद्दीन साईं अपने परिवार के साथ सोमवार रात बथानी में सो रहे थे, तभी बदमाशों ने उनके बथान में प्रवेश कर पिस्टल से दो गोलियां मारी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने उन्हें बाएं हाथ और प्राइवेट पार्ट में गोली मारी थी। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी चिल्लाने लगी, जिससे बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की। मैरवा एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान, इंस्पेक्टर अब्दुल मजीद और थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने घटना स्थल पर निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से दो गोली के खोखे बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर