Explore

Search

June 20, 2026 7:36 am

आंदर : समझौते के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शनिवार को पुराने अस्पताल परिसर में सफाई कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों, नगर पंचायत के अधिकारियों और पार्षदों के बीच समझौता हुआ। बैठक की अध्यक्षता राज्य सचिव अमित कुमार और समाजसेवी फहद हमीद ने की। समझौते के बाद सभी सफाई कर्मी हड़ताल खत्म कर अपने काम पर लौट आए

समझौते की प्रमुख शर्तें

बैठक में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के प्रतिनिधि मंजय कुमार (स्वच्छता सह अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी), मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पिंटू कुशवाहा, उपमुख्य पार्षद दिलीप कुमार, वार्ड पार्षद संतोष राम, टुनटुन यादव, सगीर अंसारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। समझौते के तहत नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 का बकाया वेतन भुगतान, ईएसआई और ईपीएफ कटौती जमा करने, वाहनों के भाड़े का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। लिखित समझौते में 15 मार्च तक सभी भुगतान करने का वादा किया गया

चार फरवरी से हड़ताल पर थे सफाई कर्मी

ज्ञात हो कि चार फरवरी से सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र में कचरा उठाव बंद हो गया था और जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया था। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन समझौते के बाद सफाई कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है

इस मौके पर मिथुन बांसफोर, मंजेश बारी, कन्हैया बांसफोर, अनीश कुशवाहा, संजीव कुमार, नीरज कुशवाहा समेत दर्जनों सफाई कर्मी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर