Explore

Search

August 5, 2026 2:43 pm

आंदर : सभी पुराने अध्यक्षों को मतदाताओं ने दिया पुनः मौका

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एमएस हाई स्कूल में सोमवार को आंदर प्रखंड के सात पैक्सों की मतगणना बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कुणाल कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। परिणामों में मतदाताओं ने पुराने अध्यक्षों पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः जीत का अवसर दिया।

मतगणना के प्रमुख परिणाम:

1. अर्कपुर पैक्स: मृत्युंजय सिंह ने कालिंदी देवी को हराकर चौथी बार जीत दर्ज की।

2. खेढ़ांय पैक्स: उदय सिंह ने रमाकांत भगत को हराकर चौथी बार चुनाव जीता।

3. जयजोर पंचायत: ब्रजेश कुमार यादव ने ब्रजेश्वर नारायण शर्मा को हराकर चौथी बार जीत हासिल की।

4. पतार पैक्स: वीरेंद्र सिंह ने अश्विनी कुमार को हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की।

5. बलिया पैक्स: कमलेश कुमार सिंह ने ज्ञानचंद सिंह को हराकर दूसरी बार विजयी बने।

6. जमालपुर पैक्स: बलिराम सिंह ने शंभूशरण सिंह को हराकर चौथी बार जीत हासिल की।

7. सहसराव पैक्स: रामाशंकर सिंह ने रणजीत सिंह को हराकर विजय प्राप्त की।

हसनपुरा प्रखंड:
गायघाट पैक्स में चंदन सिंह ने राजाबाबू सिंह को हराकर पहली बार जीत हासिल की।

मतगणना प्रक्रिया में शामिल अधिकारी और कर्मी:
सीओ नीलम कुमारी, बीसीओ राजू कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अजितेश प्रकाश सिन्हा, बीईओ वीरेंद्र प्रसाद केसरी, विजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अंकित कुमार, सुमंत कुमार शर्मा सहित दर्जनों कर्मियों ने मतगणना प्रक्रिया में भाग लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर