Explore

Search

March 21, 2026 11:44 pm

आंदर : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): थाना क्षेत्र के घेराई मोड़ के समीप शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जिससे स्वजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया

मृतक की पहचान मितवार निवासी शाहिद अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र इरशाद अंसारी के रूप में हुई। बताया जाता है कि इरशाद अंसारी अपनी बाइक से किसी काम से आंदर बाजार जा रहा था, तभी घेराई मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान इरशाद की मौत हो गई

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं ग्रामीण स्वजनों को सांत्वना देते नजर आए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर