✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: आंदर थाना क्षेत्र के चकरी गांव के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव निवासी बृजभूषण के रूप में हुई है।
स्वजनों के अनुसार, एक जनवरी को आंदर थाना क्षेत्र के चकरी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बृजभूषण को धक्का मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल बृजभूषण का इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम और कागजी कार्रवाई
मृतक का शव स्वजनों द्वारा गोरखपुर से लाकर सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया।
बृजभूषण की मौत के बाद उनके परिवार में शोक की लहर है। स्वजन गहरे दुख में डूबे हुए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

