Explore

Search

March 12, 2026 4:32 pm

आंदर: शिष्य, अभिभावक एवं मित्र मिलन समारोह आयोजित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम, बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि

आंदर (सिवान): प्रखंड के फाजिलपुर कांधपाकड़ स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सतीश पाठक की अध्यक्षता में हैप्पी क्लब सेवा समिति के सौजन्य से शिष्य, अभिभावक एवं मित्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक शिवसागर सिंह, संजय श्रीवास्तव, शिक्षक विनोद कुमार सिंह, साहेब सिंह विजेता, उदय प्रताप सिंह और मनोरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने किया।

हैप्पी क्लब की ओर से कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षकों व मुख्य अतिथियों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई

इस मौके पर प्रधानाध्यापक राममनोहर पाठक, विनोद भगत, विजय सिंह, अक्षयलाल राम, नीरज पाठक, नवनीत कुमार, अरुण कुमार, सिंधु कुमार, संगीता कुमारी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक व शिक्षक उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर