Explore

Search

March 22, 2026 4:04 am

आंदर : शिक्षण व्यवस्था व नामांकन को ले बैठक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर: प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय के समीप सारथी नगर में सोमवार को यूनिक इंग्लिश स्कूल सह यूनिक साइंस क्लासेज के प्राचार्य मुकेश यादव की अध्यक्षता में शिक्षण कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षण व्यवस्था और नामांकन पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में विधि-व्यवस्था और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि 31 मार्च तक बच्चों का निशुल्क नामांकन किया जाएगा।

प्राचार्य ने आगे कहा कि यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है और इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां योग्य और अनुभवी शिक्षकों की टीम और आधुनिक तकनीकी के माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराएं।

बैठक में उप प्राचार्य कुर्बान अंसारी, निशा सिंह, सपना कुमारी, काजल कुमारी, अनीता देवी, नीलम देवी, रिचा दुबे, मनीषा कुमारी, पायल कुमारी, सुषमा कुमारी, विशाल कुमार यादव, नेहा कुमारी, काशीनाथ, राम निवास, विकास कुमार सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर