Explore

Search

August 5, 2026 10:30 am

आंदर: शराब बरामदगी मामले में आरोपित गिरफ्तार, चार अब भी फरार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर बाजार में छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा आरोपित, 720 लीटर शराब बरामदगी से जुड़ा मामला

सीवान जिले के दरौली थाना पुलिस ने आंदर थाना की सहायता से आंदर बाजार में छापेमारी कर शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के खेढ़ाय निवासी शनि कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार की शाम उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को थाना क्षेत्र के सरना स्थित तीनमुहानी के पास पुलिस ने जांच अभियान के दौरान एक बोलेरो और बाइक से 720 लीटर शराब बरामद की थी। इस मामले में 21 फरवरी को दरौली थाना में पांच आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी

प्राथमिकी में शामिल अन्य चार आरोपित अभी भी फरार हैं, जिनकी पहचान विश्वनिया निवासी अमिश कुमार सिंह, असांव थाना क्षेत्र के उतरवार टोला निवासी राजेश यादव, उतरवार बरवा निवासी अमर यादव और रघुनाथपुर के बंगरा निवासी अजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर