✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
आंदर प्रखंड के पतार गांव में 8 दिसंबर की सुबह विद्युत शार्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई, जिससे लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद पीड़िता बबीता देवी, जो पतार निवासी रामबिहारी मांझी की पत्नी हैं, ने रघुनाथपुर थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि इस अगलगी में कपड़े, अनाज और नकद समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़िता को सांत्वना देते हुए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

