Explore

Search

August 4, 2026 7:07 am

आंदर में आठ टीबी मरीजों को पदाधिकारियों ने लिया गोद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

स्वास्थ्य केंद्र में पोषाहार एवं खाद्य किट का किया गया वितरण

आंदर (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के आठ टीबी मरीजों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गोद लिया गया और उन्हें पोषाहार एवं खाद्य किट का वितरण किया गया

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक पदाधिकारी सुधीर कुमार ने चार, स्वास्थ्य प्रबंधक सह उत्प्रेरक मधुरेंद्र कुमार ने दो और हारुण अहमद ने दो मरीजों को गोद लिया

इस अवसर पर प्रीतम कुमार, आयुष चिकित्सक डॉ. रानी कुमारी, विनोद पांडेय, आदित्य कुमार, नीतीश कुमार सिंह, बबलू कुमार, जितेंद्र पांडेय, कुसुम कुमारी, विकास कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर