✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में 14 मार्च की दोपहर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें से एक वृद्ध महिला की स्थिति गंभीर होने पर उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुशीला देवी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही आंदर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं, मृतका के परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।
Author: Samay Siwan
Post Views: 10

