Explore

Search

March 22, 2026 1:13 am

आंदर : मांगों को लेकर स्वच्छता कर्मियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): दरौली प्रखंड के स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मियों ने गुरुवार को दरौली विधायक सत्यदेव राम को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कर्मियों ने मानदेय में बढ़ोतरी और समय पर भुगतान की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 से प्रखंड के प्रत्येक पंचायत और वार्ड में कार्यरत कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किया जा रहा है।

कम मानदेय और लंबित भुगतान से परेशान कर्मी

स्वच्छता कर्मियों ने बताया कि वर्तमान में

  • स्वच्छता पर्यवेक्षक का मानदेय ₹7,500,
  • वाहन चालक का मानदेय ₹3,000,
  • स्वच्छता कर्मियों का मानदेय ₹3,000 है,

जो दैनिक जीवनयापन के लिए अपर्याप्त है। इतना कम मानदेय मिलने के बावजूद भी समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे जीविकोपार्जन प्रभावित हो रहा है।

पंचायत स्तर पर फंसा भुगतान, 15-16 माह से लंबित वेतन

कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनका मानदेय पंचायत स्तर पर मुखिया और पंचायत सचिव द्वारा भुगतान किया जाता है, जबकि कार्य की समीक्षा प्रखंड स्तर पर होती है।

उन्होंने कहा कि 15वीं वित्त आयोग की राशि, जिससे उनका भुगतान होना चाहिए, पंचायतों में नली-गली निर्माण, छठ घाट आदि में खर्च कर दी जाती है। इस वजह से स्वच्छता कर्मियों का 15 से 16 महीने का वेतन लंबित पड़ा हुआ है।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख कर्मी

ज्ञापन देने वालों में स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक कुमार प्रसाद, अंगद कुमार, अजय कुमार रंजन, विनोद कुमार यादव, पप्पू कुमार सिंह, सुनील कुमार राम, अभय कुमार कुशवाहा, विकास कुमार भगत, अभिलाष कुमार पांडेय, पूजा कुमारी, जवाहर प्रसाद, नन्हें मियां, औरंगजेब खान, मधुबन गुप्ता समेत कई कर्मी शामिल थे।

स्वच्छता कर्मियों ने विधायक से उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने की अपील की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर