Explore

Search

March 21, 2026 11:45 pm

आंदर: बोलेरो व बाइक के साथ 720 लीटर अवैध शराब जब्त

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरार

आंदर (सिवान): दरौली थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह सरना गांव में छापेमारी कर बोलेरो में लदी 720 लीटर अवैध शराब और एक बाइक जब्त की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्करी के लिए बोलेरो का इस्तेमाल किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि जब्त बोलेरो में बंटी-बबली ब्रांड की 720 लीटर शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जब्त वाहन और शराब को थाने लाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर