Explore

Search

August 5, 2026 3:26 pm

आंदर : बीपीएससी परीक्षा में आठवां स्थान हासिल कर राजन बने डीएसपी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 69वीं परीक्षा के परिणाम में आंदर प्रखंड के मदेशिलापुर पश्चिम टोला निवासी राजन कुमार भारती ने आठवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर जिलेवासियों, स्वजनों, मित्रों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।

राजन के पिता जनार्दन भारती सरपंच हैं,जबकि उनकी माता रीता देवी आंगनबाड़ी सेविका हैं। जागरण से बातचीत में राजन ने बताया कि उनका चयन पहले 2023 बैच में एसआई पद के लिए हुआ था और वर्तमान में वे राजगीर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित स्वाध्याय और दृढ़ निष्ठा को दिया।

राजन ने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए नियमित अध्ययन आवश्यक है। सुबह की पढ़ाई को खासतौर पर महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन सुबह 5 बजे उठकर पढ़ाई करते थे और अपने रूटीन का सख्ती से पालन करते थे।

राजन तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मदेशिलापुर में हुई, जबकि उन्होंने पटना कॉलेज से 2019 में भूगोल विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। राजन कराटे के राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं और 2018 में चीन और थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका अगला लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करना है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर