Explore

Search

June 21, 2026 2:02 pm

आंदर : बाबा साहब के जन्मदिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

29 अप्रैल को आंबेडकर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा होगा आयोजन

आंदर (सिवान): भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 29 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रविवार की शाम भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम ने आंदर प्रखंड मुख्यालय समेत तियांय, जयजोर, असांव सहित कई गांवों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किए और उनसे परिवार सहित उपस्थित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के उत्थान के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

इस जनसंपर्क अभियान में सौरभ राम, विकास कुमार, अंकित कुमार, कृष्णा कुमार, अर्जुन कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने मिलकर लोगों को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर