Explore

Search

June 20, 2026 4:30 am

आंदर: प्रोफेसर पशुपतिनाथ सिंह के निधन पर शोक की लहर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हिंदी विभाग के प्रख्यात शिक्षक के निधन से शिक्षकों और छात्रों में शोक

आंदर प्रखंड के अर्कपुर स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर एवं महमूदपुर निवासी पशुपतिनाथ सिंह का 15 मार्च की सुबह उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार सिंह, निदेशक राणा रवीकेश रंजन, प्रधान लिपिक पप्पू कुमार प्रसाद, रुद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र दास, प्रो. राजेश्वरी देवी और त्रिलोकी प्रसाद समेत कई शिक्षकों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

महाविद्यालय परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पशुपतिनाथ सिंह एक कुशल शिक्षक और मार्गदर्शक थे, जिन्होंने अपने विद्यार्थियों को सदैव शिक्षा और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर