Explore

Search

July 28, 2026 5:46 pm

आंदर : पट्टीदारों पर घर में आग लगाने का आरोप, नकद समेत 20 हजार की संपत्ति जलकर राख

आंदर: पट्टीदारों पर घर में आग लगाने का आरोप, नकद समेत 20 हजार की संपत्ति जलकर राख

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

नारायणपुर में देर रात लगी आग से मची अफरा-तफरी, पीड़ित ने तीन पर दर्ज कराई शिकायत

आंदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में 30 मई की रात पट्टीदारों द्वारा एक घर में आग लगाए जाने का आरोप सामने आया है। इस आगलगी में घर में रखे ₹7,000 नकद समेत लगभग ₹20,000 की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

पीड़ित महेश यादव ने शनिवार को आंदर थाना में आवेदन देकर पट्टीदार मुकेश यादव, दिनेश यादव और दिलीप यादव को आरोपित करते हुए कहा कि रात्रि में उनके घर में जानबूझकर आग लगा दी गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में गेहूं, कपड़े, बिछावन और नकद रुपये समेत जरूरी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, नहीं तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।

थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि, “मामले में आवेदन मिला है, जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं आरोपित मुकेश यादव ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर