Explore

Search

March 22, 2026 5:36 am

आंदर : नियमित टीकाकरण के सघन सर्वे अभियान की सफलता को लेकर बैठक आयोजित

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण को सफल बनाने के लिए सघन सर्वे अभियान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में घर-घर सर्वे के लिए आशा कार्यकर्ताओं और मोबलाइजरों को उन्मुखीकरण कार्यशाला और सर्वे वितरण कार्य की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

प्रखंड प्रतिनिधि राम बिहारी प्रसाद ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा मिशन 95 के तहत घर-घर सर्वे कराने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ बनाना, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करना और प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को मजबूत करना है।

बैठक में बीसीएम मधुरेंद्र कुमार, जीएनएम प्रीतम कुमार, शिव कुमारी देवी, निर्मला कुमारी, सीमा पाठक, शांति देवी, माधुरी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी, आशा और आशा फैसिलिटेटर उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने की दिशा में अपने सुझाव दिए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर